गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

छावनी थाने की पुलिस नें दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बस्ती। जिले में छावनी थाने की पुलिस द्वारा गुरूवार को बबुरहवा कट के समीप से 25-25 हजार रूपये के दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने गुरूवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि छावनी थाने की पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 25-25 हजार रूपये के दो इनामी अपराधी संतोष कुमार निवासी हिलालापुर थाना तरबगंज तथा मोहम्मद अफसर निवासी पाण्डेय पुरवा थाना कोतवाली जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया है दोनों अभियुक्तांे के विरूद्ध कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है ये लोग काफी दिनों से वांछित चल रहे थे इनके विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम ने थानाध्यक्ष छावनी जर्नादन प्रसाद, चौकी इंचार्ज शशि शेखर सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!