18 वर्षीय युवक की परासी नाले में डूबने से मौत

सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के परसा में बृहस्पतिवार शाम को शाम 8 बजे एक 18 वर्षीय युवक की परासी नाले में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश पुत्र मयाराम के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम को परसा गांव के टिकुईया चौराहे से मूर्ति विसर्जन करने के लिए सभी ग्रामवासियों के साथ मायाराम पुत्र रमेश भी निकले और बांसी इटवा रोड पर स्थित परासी नाले पर बने भिलौरी पुल पहुंचे। परासी नाले में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक नाले डूब गया ग्रामीण और प्रशासन के काफी खोजबीन के बाद शव 13 घण्टे बाद शुक्रवार सुबह 9 बजे बरामद हुआ। रमेश अपने पिता मायाराम के दो भाई और बहन में सबसे बड़े और कमाऊ पुत्र थे। इस घटना से पूरे परिवार तथा क्षेत्र में शोक व्याप्त है। समाचार लिखें जाने तक पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




