उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर : एसडीएम सीओ ने किया छठ पूजा स्थल का निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। उसका बाजार कस्बे में छठ पूजा स्थल का एसडीएम और सीओ ने निरीक्षण किए है नदियों का जलस्तर देखते हुए इस बार छठ पूजा को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है वही एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने दिशा निर्देश भी दिए है हर जगह बैरिकेटिंग भी लगाए जायेंगे जिससे कोई घटना न हो।
नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने जानकारी देते हुए कहे कि तेतरी, रेहरा, परती, रानीगंज मोगलहा, उसका राजा, उसकिया घाट पर छठ पूजा मनाया जाना है कुल 5 नाव और 10 गोताखोर लगाए जायेंगे। सीओ अखिलेश वर्मा, अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेश यादव, शिवशरण चौरसिया, पवन, जमील आदि लोग रहे मौजूद।




