सोनभद्र
करमा धर्मशाला में लगा कुड़े का अम्बार सफाई की मांग ,,करमा/सोनभद्र

करमा बीच बाजार रामलीला मैदान से नजदीक स्थित धर्मशाला एक सार्वजनिक स्थल जहा बैठकर लोग आराम करते थे कही आने जाने के लिये बस का इन्तजार करते थे लोग दूर दराज से आते थे तो वहा रूकते थे गरीब असहाय लोगों के वरदान था लेकिन आज अपनी दुर्दशा पर आशू बहा रहा है चारों तरफ कुड़ा शराब की शीशी बोतलें फैली हुई ऐसा लगता है जैसे स्थानीय प्रतिनिधि इसको लेकर उदासीन है मानों सफाई कर्मी की नजर ही कभी वहा न पड़ी हो लोगों की मानें तो धर्मशाला नशेड़ियों का अड्डा बन गया वहा अच्छे लोग जाने से कतराते हैं वहा पड़े कुड़ो के बीच में पड़ी शराब की बोतलें तो यही गवाही देते हैं स्थानीय लोगों नें इस ओर जनप्रतिनिधियों
का ध्यान आकर्षित कराया है।


