गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

सीओ घोरावल द्वारा अर्दली रूम का आयोजन अनुशासन व कार्य दक्षता पर बल,, सोनभद्र

 

पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सोमवार को क्षेत्राधिकारी घोरावल  राहुल पाण्डेय द्वारा अपने सर्किल के थाना घोरावल पर अर्दली रूम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीओ घोरावल द्वारा थाना स्तर से प्राप्त पत्रावलियों, लम्बित प्रकरणों एवं कर्मचारियों से संबंधित विषयों की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। उन्होंने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सौंपे गए कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं की गुणवत्ता, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण तथा मिशन शक्ति अभियानों की प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा भी की गयी। सीओ घोरावल द्वारा थाना स्तर पर जनता से संवाद, सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता एवं पुलिस की सकारात्मक छवि निर्माण पर विशेष बल दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!