गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पुलिस लाइन के सभी शाखाओं का किया वार्षिक निरीक्षण,, सोनभद्र

बुधवार को पुलिस उप महानिरीक्षक, विन्ध्यांचल परिक्षेत्र मीरजापुर,  आर0पी0 सिंह के जनपद के वार्षिक निरीक्षण/भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम उनके द्वारा पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में गार्द की सलामी ली गयी । तदोपरान्त   पुलिस लाइन में स्थित पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं जैसे पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, रिट सेल, अपराध शाखा, महिला प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, आईजीआरएस शाखा, यू0पी0 112, साइबर सेल, अभिसूचना इकाई, क्षेत्राधिकारी पेशी आदि का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखाओं के नियुक्त सभी शाखा प्रभारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली । साथ ही शाखा प्रभारियों को रिकॉर्डों का सही ढंग से रख रखाव व अद्यतन करने, डीसीआरबी शाखा को अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने, क्राइम ब्रांच को लंबित विवचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए तथा कमियों को तत्काल दुरुस्त करने हेतु सम्बंधित को कड़े निर्देश दिए गए

*पुलिस लाइन का निरीक्षण-*
पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर  द्वारा जनपद सोनभद्र के वार्षिक निरीक्षण/भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्द के निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली गई तत्पश्चात् गार्द रूम, शस्त्रागार, मेस, बैरक, वर्दी स्टोर, कैन्टीन, कैश कार्यालय, एम0टी0 शाखा, पुलिस लाइन परिसर, मेस व जिम का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

*इस दौरान पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन  त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) थे कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक सहित समस्त शाखा प्रभारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।*

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!