उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जोगिया में चोरी का प्रयास हुआ नाकाम, पोखरभिटवा गांव में चोर घुसे तो किन्तु ग्रामीणों की सतर्कता से भागे

जोगिया/सिद्धार्थनगर। जिले विकास खण्ड जोगिया क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव में चोरों ने घुसने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के कारण चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकें। घटना में चोर अनुराग मिश्रा के घर के पीछे स्थित झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले। क्षेत्र में इन दिनों ड्रोन उड़ने की घटनाओं को लेकर पहले से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहते हैं। तुफैल और अनुराग सहित अन्य ग्रामीणों ने अब रात में सामूहिक निगरानी करने का निर्णय लिया है। कोतवाली प्रभारी जोगिया उदयपुर मीरा चौहान ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस रात भर गश्त करती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि इस तरह की कोई घटना होने पर तुरन्त थाने में सूचना दें।




