अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरन्त पुलिस को 112 पर कॉल करें

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के किसी भी तहसील अन्तर्गत किसी कस्बा व गांवों में अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो शान्त रहें और घबराएं नहीं। तुरन्त पुलिस पुलिस को 112 पर कॉल करें और उन्हें पूरी जानकारी दें। संदिग्ध व्यक्ति मिले तो सवाल-जवाब करें। शान्ति से उससे बात करें और उसकी पहचान जानने की कोशिश करें। सुरक्षित दूरी बनाये रखें, जब तक पुलिस न आये। अगर संदिग्ध व्यक्ति से कोई ठोस सबूत मिले तो कानून को अपने हाथ में न लें और उसे मारें या पीटें नहीं। वहीं निर्दाेष को चोर न समझें और बिना सबूत के किसी भी व्यक्ति को चोर न मानें।मानवीयता बनाये रखें और याद रखें कि वह भी एक इंसान है। हिन्सा न करें और किसी भी सूरत में हिन्सा का सहारा न लें। सहायता करें और अगर वह कोई निर्दाेष व्यक्ति (जैसे कोई भिखारी या मानसिक रूप से बीमार) हो तो उसकी मदद करें। निर्दाेषों को नुकसान न पहुंचाएं और चोरों की जगह बेगुनाह लोगों को परेशान न करें।




