उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर में अन्तर्राष्ट्रीय गिद्ध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सिद्धार्थनगर। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर में अन्तर्राष्ट्रीय गिद्ध दिवस पर शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपको बता दें कि नौगढ़ रेंज में राजकीय इन्टर कॉलेज नौगढ़ में बच्चों को गिद्ध संरक्षण की जानकारी दी गई। वहीं बांसी रेंज द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बांसी में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। खेसरहा रेंज में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खेसरहा व इटवा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं डुमरियागंज रेंज में स्कूली बच्चों के बीच गिद्धों के संरक्षण व संवर्धन पर बल दिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार, डिप्टी रेंजर अनुराग वर्मा समेत वनकर्मियों व विद्यालय स्टाफ की अन्तर्राष्ट्रीय गिद्ध दिवस पर सक्रिय भागीदारी रही।




