हजारों की संख्या में गणेश विसर्जन में उमड़े शोहरतगढ़़ नगरवासी

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में शनिवार देर रात गणेश चतुर्थी का पर्व सम्पन्न हुआ। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन विसर्जन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने 27 अगस्त को जिलेभर में विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की थी। घरों और पण्डालों में दस दिनों तक पूजा-अर्चना का दौर चला। भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शोहरतगढ़ नगरवासी सहित ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में शोभायात्राएं शामिल हुए। विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आश् के जयकारे लगे। युवा आधुनिक संगीत पर थिरके। महिलाओं ने पारम्परिक गीतों और भजनों के साथ बप्पा को विदाई दी। बच्चे रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजकर जुलूस में शामिल हुए। प्रशासन ने विसर्जन स्थल पर विशेष इंतजाम किये। एसपी के निर्देश पर शोहरतगढ़़ थाने में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा, सीओ पवीन प्रकाश व थानाध्यक्ष विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सभासद अनूप कसौधन, शिवरतन कन्नौजिया, बबलू गौड़ सहित अन्य अधिकारियों ने स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी की। विसर्जन कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का प्रतीक बना।




