लोटन में विश्व हिन्दू महासंघ के ब्लाक इकाई का हुआ गठन

लोटन/सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदू महासंघ सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के अध्यक्षता में लोटन ब्लाक ईकाई का गठन हुआ जिसमें उपाध्यक्ष जयनेन्द्र मिश्र, जगन्नाथ चौबे, सुरेंद्र पाण्डेय जिला कार्यकारिणी सदस्य पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे विश्व हिंदू महासंघ के ब्लॉक इकाई लोटन में सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष श्री अवधेश मिश्रा उर्फ सोनू प्रधान, ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी, ब्लॉक उपाध्यक्ष सूरज सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रमोद चौबे, ब्लॉक महामंत्री राजेश चौरसिया,मंत्री देवव्रत सिंह, मीडिया प्रभारी शरद उर्फ निक्की, संगठन मंत्री बनारसी गुप्ता, संरक्षक गंगा राम यादव ,ब्लॉक संयोजक रवि मिश्रा, संगठन मंत्री राम प्यारे गुप्ता, अमर सिंह सुरेंद्र पांडे राम नारायण लोधी सदस्य गण धर्माचार्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष लोटन दुर्गेश मोदनवाल, धर्माचार्य प्रकोष्ठ संरक्षक योगेंद्र नाथ पांडे का चयन किया सर्वसम्मति से किया गया। ब्लॉक इकाई गठन के बाद संगठन के सदस्यों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या विधर्मियों के द्वारा हिंदुत्व को कमजोर करने की कोशिश हो गई है जिस तरह से हिंदुत्व को कमजोर किया जा रहा है हिंदू हिंदू समुदाय के लोगों को विदेशी फंडिंग से प्राप्त धन का लालच देकर उनका धर्मांतरण कराकर देश में हिंदुओं की संख्या कम की जा रही है इसे हिंदू समाज को सावधान रहना है और प्रशासन को हिंदू समाज की रक्षा के लिए कटिबद्ध रहना पड़ेगा।वक्तागण में जैनेंद्र मिश्रा जगन्नाथ चौबे ने सभी हिंदुओं को सजग और एकजुट होकर मजबूत होने का संदेश दिया यह कहा कि अगर पड़ोसी का घर किसी विधर्मी के द्वारा जलाया जा रहा है तो आप यह न समझिए कि आपका घर बच जाएगा वहां से उठी एक चिंगारी आपका भी घर को तबाह बरबाद कर देगी इसलिए हिंदू पड़ोसी के मदद में बिना सोचे समझे उतर जाइए उसे बचाइए और विधर्मियों का डटकर मुकाबला करिए। विश्व हिंदू के सभी मनोनीत पदाधिकारीयों ने संगठित होने का संकल्प लिया और योगी आदित्यनाथ सरकार को कमजोर करने वाले हर कर्मचारी का विरोध करने का निर्णय लिया। सभा को संबोधित करते हुए अंत में ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने यह संकल्प दोहराया कि हिंदू समाज अब जाग गया है चौतन्य हो गया है विधर्मी अपने आप को भारतीय मानकर देश में रह सकते हैं अगर वह अपने आप को पाकिस्तान या अन्य देश का नागरिक मानते हैं तो तत्काल देश छोड़कर चले जाएं सभा में उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर विश्व हिंदू महासंघ के 13 सितंबर के कार्यक्रम में महंत अवैद्यनाथ जी की पुण्यतिथि मनाने के लिए बड़ी संख्या में जनपद मुख्यालय के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का और श्रद्धा सुमन अर्पित करने का वचन दिया।




