गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्रा. विधालय पलिया टेकधर कोलोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र मे नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

सिद्धार्थनगर। शिक्षक दिवस से पूर्व जनपद के नौगढ ब्लॉक के कोलोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र प्रा.विधालय पलिया टेकधर में 2 से 4 सितम्बर 2025 तक बालवाटिका विशेष कार्यक्रम का आगाज़ हुआ तो नन्हें-मुन्नों की मासूम मुस्कान और रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया। इंचार्ज प्रधानाचार्य श्री आलोक शर्मा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने कविता-पाठ, कहानियों, गीतों, नृत्य और आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से अपनी छिपी प्रतिभा को उजागर किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत महान विभूतियों से जुड़े प्रेरक नारे और स्लोगन सुनकर उपस्थित अभिभावक व अतिथि भाव-विभोर हो उठे। अच्छी आदतों को अपनाने के संदेश पर आधारित नन्हें-मुन्नों के प्रस्तुति पर गूंजती तालियों ने बच्चों के आत्मविश्वास को नई उड़ान दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय समाजसेवी श्री गंगा मिश्रा(प्रधान प्रतिनिधि एवम ब्लाक अध्यक्ष)की उपस्थिति ने उत्सव की शोभा और भी बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल बालवाटिकाओं में शिक्षा की गुणवत्ता को ऊंचा उठाते हैं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, संस्कार और देशभक्ति की भावना भी विकसित करते हैं। श्री पकंज मिश्र ने कहा नन्हें-मुन्नों के इस उत्सव ने शिक्षक दिवस को पहले ही जीवंत कर दिया ।ई.प्रधानाध्यापक आलोक शर्मा ने कहा बच्चों ने यह साबित कर दिया कि सच्चे मायनों में यही कल के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं।इस अवसर पर माया भारती(आंगनवाड़ी),सुमन मिश्र,मेवालाल,मनिता,अकालमति सरोज,रोशनी,आरती,शिक्षक अभिभावक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!