वालीबाल खेल में जिला चौम्पियन बना देवरा चौधरी

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 33वीं बेसिक वालीबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष सन्तोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण करने और वालीबॉल कोर्ट पर खिलाड़ियों को सर्विस करके किया। प्रतियोगिता के संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी मिठवल धर्मेन्द्र कुमार पाल ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करके कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में 14 आयु वर्ग के बालक वर्ग की कुल 06 तथा बालिका संवर्ग की 03 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका फाइनल में खेसरहा ने पीएम श्री नौगढ़ को 15-05 से हरा कर विजेता बनी। बालक संवर्ग में बर्डपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी ने विकास क्षेत्र लोटन को 21-09 से हरा कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।0इस प्रतियोगिता के बाद विजेता बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को न्-14 में 09 सितम्बर को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा खेसरहा में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है। विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को खण्ड शिक्षा अधिकारी मिठवल धर्मेन्द्र पाल, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र महामंत्री कलीमुल्लाह ने पुरस्कृत किया। उक्त अवसर पर पूर्व जिला व्यायाम शिक्षक जीशान खलील, जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्र नाथ उपाध्याय, सीमा द्विवेदी सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, साधू शरण चौहान, अजय बरनवाल, वरुणेन्द्र राय, राम विलास चौधरी माहेश्वरी पाठक, अरविन्द गुप्ता गुलाम हुसैन रिजवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।



