स्कूल जा रही छात्रा को बाइक सवार ने मारी ठोकर, तीन घायल

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ के ग्राम भदांव की एक छात्रा गुरुवार की सुबह साइकिल से शिवपति इन्टर कालेज में नामांकन कराने जा रही थी। इस दौरान रमवापुर नानकार के पास बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दिया। इससे छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई। बाइक पर सवार दोनों युवक भी गिरकर घायल हो गये। ग्रामीणों ने सभी घायलों को सीएचसी शोहरतगढ़ ले गये। सिर में गम्भीर चोट लगने पर बाइक चालक नड़ौरा निवासी छोटू को चिकित्सकों ने एम्बुलेंस से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज भेज दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। ग्राम भदांव निवासी नेहा पुत्री नन्दलाल कक्षा 09 में नामांकन कराने के लिए सुबह साइकिल से शिवपति इन्टर कालेज जा रही थी। अभी वह रमवापुर नानकार के पास पहुंची ही थी कि नड़ौरा निवासी छोटू पुत्र कोमल अपने बाइक पर प्रेमशंकर को बैठाकर घर से शोहरतगढ़ की तरफ जा रहा था।




