उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
चेयरमैन ने मन्दिर को तोड़ने से रोके जाने को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी ने मन्दिर को तोड़ने से रोके जाने के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ को ज्ञापन दिया। चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दौरान अवगत कराया कि नगर पंचायत बढ़नी बाजार के वार्ड नं0-09, मु0-पुलिस चौकी में स्थित मन्दिर जो कि अत्यन्त प्राचीन है एवं हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है। उक्त मन्दिर से स्थानीय समुदाय धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनायें जुड़ी हुई है, जिसे किसी व्यक्ति के द्वारा जेसीबी लगाकर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंच रहा है। मन्दिर को तोड़े जाने से सौहार्द खराब हो सकता है एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए आपसे विनती है कि उक्त मन्दिर को तोड़े जाने से रोकने एवं मन्दिर को तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करें।




