गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मुम्बई में पेड़ से लटका मिला जोगिया के युवक का शव, हत्या का आरोप

जोगिया/सिद्धार्थनगर। जिले के कोतवाली जोगिया क्षेत्र के देवरा गांव के निवासी 26 बर्षीय चन्द्रभूषण का शव सोमवार सुबह मुम्बई के विरार में एक आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना से उनके परिवार में मातम छा गया है। परिवार ने चन्द्रभूषण की हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। चन्द्रभूषण अपनी पत्नी और परिवार के साथ मुम्बई के विरार में रहकर एक दुकान पर काम करते थे। रविवार को वह गणपति विसर्जन में शामिल होने के लिए घर से निकले था। परिवार का कहना है कि उन्हें कुछ लोग बुलाकर अपने साथ ले गये थे। जब रात तक वह घर नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी ने मुम्बई में रहने वाले अपने देवर को इसकी सूचना दी। परिवार ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह विरार के एक बाग में एक पेड़ से लटकता हुआ शव मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे उनके भाई विजय ने शव की पहचान चन्द्रभूषण के रूप में की। विजय का आरोप है कि उनके भाई की हत्या करके शव को पेड़ से लटकाया गया है। मुम्बई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार ने पुलिस से हत्यारों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई करने की मांग की है। चन्द्रभूषण की मौत की खबर से उनके गांव देवरा में भी शोक की लहर है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि शव का अंतिम संस्कार मुम्बई में होगा या उसे पैतृक गांव लाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!