उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
चेक पर कूटरचना कर 1.15 लाख निकालने का आरोप

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। प्राथमिक विद्यालय खुरहुरिया में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्रधान शेषमणि चौधरी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर गम्भीर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। ग्राम प्रधान ने पत्र देकर बताया कि विद्यालय के खाते से मध्याह्न भोजन के भुगतान के लिए जारी चेक पर पहले प्रधानाध्यापक मात्र 15,000 रुपये भरकर मेरे पास हस्ताक्षर के लिए लाये, लेकिन उसी चेक पर कूटरचना कर 1.15 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई। उक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करें।




