राधाष्टमी पर महिला श्रद्धालुओं ने मनाया प्रकोटत्सव

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। राधाष्टमी पर्व बड़े हर्षाेल्लास के साथ मां राधा का प्रकोटसव की धूमधाम से मनाया गया। मां की प्रतिमा को दूध से स्नान कराने के बाद नया वस्त्र धारण व सोलह श्रृंगार अर्पित किया। विभिन्न प्रकार व्यंजनों का भोग लगाकर आरती की। घन्टा घड़ियाल की ध्वनि से मंदिर परिसर गूंज उठा। गंगेश्वर महादेव व श्रीराम जानकी मंदिर में भजन कीर्तन व पाठ का आयोजन हुआ। महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन में बरसाना की राधा तेरी महिमा है अपरम्पार की आस्था के संगम में डूबी रहीं। महिलाओं ने मंगलगीत व सोहर गाते हुए एक दूसरे को बधाई देती रहीं। महा रविवार (बड़का इतवार) पर लोगों ने सुर्य को अघ्य देने के बाद हवन पूजन कर वत धारण किया। कारण माता मंदिर के पुजारी टिल्लू शर्मा ने कहा कि राधाष्टमी और महा रविवार एक ही दिन पड़ने से शुभ संयोग बना हुआ है। इसी दिन वत धारण कर सुर्य की उपासना करने से संकटों से मुक्ति मिलती है, सुख समृद्धि बनी रहती। इस दिन केवल एक प्रकार का अन्न ग्रहण करना चाहिए। नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। व्रत धारण करने वालों ने तीसरे पहर भगवान को सेंवई का भोग लगाने के बाद गोमाता को सेंवई रोटी खिलाया और प्रसाद ग्रहण किया। भजन कीर्तन में कुमुद वर्मा, शैल सोनी, प्रियंका शर्मा, अदिती, किरन, निशा, गीता वर्मा, नीता वर्मा, नैन्सी वर्मा, सविता सिंह, माया वर्मा, निर्मला तिवारी, बीना वर्मा सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।




