गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर तैयारी पुरी-अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी

बांसी। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी द्वारा चलाई जा रही तैयारी का निरीक्षण अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संतोष कुमार तिवारी ने रविवार को किया। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग का कार्य साफ सफाई का कार्य और मिट्टी समतलीकरण का कार्य तेजी के साथ नगरपालिका परिषद द्वारा कराया जा रहा है जिसके लिए तमाम कर्मचारी लगाए गए हैं काम का निरीक्षण करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा कि बैरिकेडिंग साफ-सफाई में किसी भी तरह के लापरवाही नहीं होनी चाहिए इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संतोष कुमार तिवारी ने पहुंचकर बैरिकेडिंग और घाट पर सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया उन्होंने कहा की सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद चोबंद की जाए जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका न होने पावे इस दौरान अमरेंद्र कुमार प्रमोद कुमार सुधीर मौर्य सहित नगर पालिका के तमाम कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!