उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
यूटा सिद्धार्थनगर ने महाकुंभ पर्व स्नान हेतु पर तीन दिन का विशेष अवकाश मांगा

सिद्धार्थनगर। 29जनवरी 2025 को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा सिद्धार्थनगर ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित तीन दिन के विशेष अवकाश हेतु ज्ञापन सौंपा।यूटा के जिलाध्यक्ष अभय कुमार पांडेय और जिला महामंत्री प्रकाश नाथ त्रिपाठी ने ज्ञापन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया कि आपके कुशल नेतृत्व में महाकुंभ का प्रयागराज में सफल आयोजन हो रहा है जोकि पूरे विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान/महा स्नान है। महास्नान का यह पर्व 144 वर्षाे के बाद होने के कारण समस्त शिक्षक भी परिवार संग आयोजन का हिस्सा बनना चाहते हैं।



