गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर कल शुक्रवार को किसान मोर्चा प्रशिक्षण वर्ग कराया गया जिसकी अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा रहे वर्ग प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से 4 बजे तक चली मुख्य अतिथि में गोरखपुर के क्षेत्रीय किसान मोर्चा महामंत्री लाल जी यादव रहे वही महामंत्री ने जिलाध्यक्ष और मंडल पदाधिकारियों को कहा कि सभी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के पास जाकर सरकार की उपलब्धियों को बारे में बताए।

वर्ग प्रशिक्षण में सांसद जगदंबिका पाल भी पहुंचे और लोगो को संबोधित करते हुए कहे की भाजपा की सरकार गरीब के हितों में काम कर रही है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार विश्व के सबसे अच्छी पार्टी बन गई है और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीबों के लिए काम कर रही है जिले में किसी को विश्वास नहीं था कि मेडिकल कॉलेज हो पाएगा जो कांग्रेस नही कर पाई वह अब भाजपा की सरकार कर रही है। प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सांसद जगदंबिका पाल,जिला अध्यक्ष गोविंद माधव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला महामंत्री विजय कांत चतुर्वेदी,जिला महामंत्री किसान मोर्चा अविनाश शुक्ला, सोशल मिडिया प्रभारी सौरभ शर्मा, रामेश्वर पांडेय, प्रमोद ठाकुराई, अनुपमा सिंह आदि लोग रहे मौजूद।

Related Articles

Back to top button