गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने चाय पर चर्चा कर दी योजनाओं की जानकारी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरी, तकियवा महादेव, भोपलापुर, खानकोट सेमरी, सेमरी नारायणपुर आंशिक, चौखड़िया, संग्रामपुर चौखड़िया, जिगना पोखरभिटवा, सिकरी, सोन नगर, भगौसा, गौरा, पकरैला, रसूलपुर, पिपरी, कठेला शर्की, मंगुआ आदि गांवों के बूथो पर बूथ अध्यक्षों के साथ सेक्टर प्रभारी व भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को बिना किसी भेद भाव से मिल रहा है। साथ ही यह भी कहा कि जनता के हर सुख दुख में हमेशा साथ रहूंगा। उन्होंने क्षेत्र वासियों से भाजपा शासन काल में हुई उपलब्धियों व योजनाओं के बारे जागरूक किया और बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ सम्मानित नागरिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान युवा समाजसेवी श्याम जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कठेला श्यामू गुप्ता, पंकज अग्रहरि, परशुराम यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, सुखदेव चौरसिया, राजेंद्र प्रसाद, सत्यनारायण पाल, ओमप्रकाश अग्रहरी, रमेश कनौजिया, बाबूलाल मौर्या, राम कुबेर, शेषमणि मिश्रा, विनोद कुमार लाल, रामतेज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!