नवाचारी शिक्षण विधियों के प्रयोग आधारित जनपद स्तरीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

बांसी/सिद्धार्थनगर। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का 27 जनवरी से प्रारंभ 3 दिवसीय प्रशिक्षण उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य उमेश कुमार त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी पांडे के कुशल नेतृत्व में डाइट सभागार में सम्पन्न हुआ । प्रशिक्षण के समापन संबोधन में लालजी कुमार पांडेय वरिष्ठ प्रवक्ता द्वारा नवाचारी शिक्षण विधियों एवं गतिविधियों को अपनाकर शिक्षण कार्य को प्रभावशाली रुचिकर एवं आकर्षक बनाये जाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में राजनाथ दुबे प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ रितेश यादव प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज पंचमोहनी, मिलिंद राव देवकर प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज इंद्रीग्रांट, प्रयाग दत्त पांडेय प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहनी, वेद प्रताप सिंह प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परसा जमाल ने नवाचारी शिक्षण विधियों के माध्यम से सरल व रोचक तरीकों से शिक्षण को प्रभावी बनाए जाने के ढंग पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषय के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण को सकुशल सम्पन्न कराने में डायट प्रवक्ता महेन्द्र कुमार यादव का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, फुरकान अहमद, मंजुला यादव, व बद्रीनाथ त्रिपाठी उपस्थित रहें।




