उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
उ0प्र0 योगीराज में भी पानी को तरस रहे ग्रामीण

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। योगीराज में विकास खण्ड डुमरियागंज के ग्राम पंचायत केवटली नानकार में भी ग्रामीण पानी को तरस रहे हैं। आपको बता दें कि विकास के नाम पर इंडिया मार्का हैण्डपम्प ऐसा सूख गया कि ग्रामीणों को पानी के लिए घर से दूर जाना पड़ता है। वहीं ग्राम प्रधान और सचिव सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत करने पर टाल-मटोल कर रहे हैं। हम ग्रामीण ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से पानी को तरस रहे हैं। वहीं मुख्य विकास अधिकारी को शिकायत करने पर उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में है, जांच करवाता हूं।



