गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

फंदे के सहारे लटकता मिला युवक का शव

रूधौली। थाना क्षेत्र के पटवरिया गाँव में एक युवक शव घर के कमरे छत की कुंडी से रस्सी के फंदे के सहारे लटकता हुआ शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम ने घटना के सम्बध में जरूरी साक्ष्य एकत्रित शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र निवासी अजय शर्मा (18) पुत्र राम अवध शर्मा का शव शुक्रवार को घर के कमरे में लगे पंखे के कुण्डी से रस्सी के फंदे के सहारे लटकते हुए ग्रामीणो ने उस समय देखा कि जब मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दूबे ने हमराहियो के साथ पहुंचकर फाटक तोड़कर युवक द्वारा फांसी पर लटकाने की छानबीन किया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच किया है। मृतक अजय द्वारा फांसी लगाने की कारण पता नहीं चल पाया है। मृतक अपने घर में अकेला था। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा भाई था। दो बहन हे जो सबकी शादी हो चुकी है। जबकि मृतक तथा बड़ा भाई की शादी नही हुई है। बड़ा भाई फागू मुंबई में रहता है। माता पिता की पहले मौत हो चुका है। मृतक तीन माह पहले मुंबई में रहता था। वह घर चला आया था। जिस पर वह घर पर अकेला रहता था। वह मुंबई के रहकर फर्नीचर बनाने का काम करता था। मृतक अपने चाचा के घर खाना खाता था ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!