विधायक विनय वर्मा ने अन्तरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से की मुलाकात

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। लोकप्रिय विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित नैमिषारण्य रेस्ट हाउस में अन्तरिक्ष यात्री और वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की। यह मुलाकात उनके अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से सफल वापसी के बाद हुई। विधायक ने शुभांशु शुक्ला को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर पुष्प भेंटकर बधाई दी और उनके अन्तरिक्ष अनुभव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की प्रगति तथा महत्वाकांक्षी श्गगनयानश् मिशन पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान उनके पिता शम्भू दयाल शुक्ला भी उपस्थित रहे। विधायक ने कहा है पिता के संस्कार और मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद की वजह से ही शुभांशु को यह ऊँचाई प्रदान की है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि ऐसे ही देश का हर बच्चा अपने माँ बाप और देश का नाम रोशन करें। कैप्टन शुभांशु देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। आपको बता दें कि शुभांशु शुक्ला ने नासा के एक्सिओम-4 मिशन में बतौर पायलट हिस्सा लिया था। यह मिशन 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ था। शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे और कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में उतरे। इसके साथ ही वे 41 बर्ष बाद अन्तरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय बन गये।




