गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दो दिनों से उसका बाजार की बिजली हुई ठप, जनता बेहाल

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार में शुक्रवार से शनिवार दिन में लगभग 18 घन्टे से बिजली पूरी तरह बाधित रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश निर्देश का विभागीय अधिकारी नजर अंदाज कर रहे हैं उन पर कोई असर नहीं दिख रहा है। वहीं विभाग के अधिकारियों के उदासीनता से उसका बाजार के उपभोक्ता बहुत परेशान हैं। आपको बता दें कि लगभग 2 दिन से उसका बाजार की बिजली ठप है। उसका बाजार की जनता भीषण उमस और गर्मी से तड़प रही है। यहां की जनता एवं व्यापारियों को लगभग दो दिनों से बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे जनतावासी बहुत परेशान है और व्यापारियों को इस भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवजात शिशुओं और बुजुर्ग भीषण गर्मी में बेहाल हैं। कहीं इस भरी उमस और गर्मी से दुर्घटना होने का बिजली विभाग इंतेजार कर रहा है?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!