खेसरहा बीआरसी में आयोजित हुआ मेडिकल कैम्प, 65 बच्चों को दिया गया दिव्यांग प्रमाण पत्र

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड खेसरहा स्थित ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर दिव्यांग बच्चों की जांच और प्रमाण पत्र का वितरण हुआ। इस मेडिकल असेसमेन्ट कैम्प में 75 बच्चों की जांच हुई, इसमें 65 बच्चों का प्रमाण पत्र बना। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा एक से 12 तक अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल एसेसमेन्ट कैम्प का आयोजन किया गया था। जिला समन्यवक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी ने बताया कि कैम्प में कुल 75 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें से 65 बच्चों को प्रमाण पत्र हेतु चिन्हित किया गया। इसमें बौद्धिक अक्षमता के 13, श्रवण बाधित के 08, दृष्टि दिव्यांगता के 06, अस्थि दिव्यांगता के 38 जबकि 05 बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया व 05 बच्चों को प्रमाण पत्र हेतु अपात्र पाया गया। चिकित्सकों की टीम में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज/संयुक्त जिला चिकित्सालय से आर्थाे सर्जन डॉ0 विमल द्विवेदी, नेत्र सर्जन डॉ0 शमीम, ईएनटी सर्जन डॉ0 संजय कुमार शर्मा, साइकेट्रिस्ट डॉ0 अफजल, ऑडियोलॉजिस्ट, बृजदीप कुमार, ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट अतुल कुमार शामिल थे। इस दौरान टीम में राघवेन्द्र मिश्र, श्रीराम, सतेन्द्र, राममंगल, प्रमोद आदि ने सहयोग प्रदान किया।



