निर्माणाधीन विद्यालय में काम कर रहे 35 वर्षीय कामगार युवक की मौत

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गंगाराम महादेवा गांव के पास में निर्माणाधीन प्राइवेट विद्यालय में सैटरिंग कार्य करने आए मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार दिवाकर यादव पुत्र गौकरन उम्र 35 वर्ष ग्राम डोडिला थाना गुगुली जनपद महाराजगंज निवासी था वह चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगाराम महादेवा में निर्माणाधीन एक विद्यालय में सैटरिंग का काम करने के लिए आया था कि सुबह 6 बजे उसके साथी जितेन्द्र यादव, अशोक कुमार राय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ लेकर आये जहां डाक्टर एस के भारती ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।निर्माणाधीन निजी विद्यालय आदर्श नगर पंचायत गड़ाकुल शोहरतगढ़ के सेंट थॉमस विद्यालय के प्रबंधक गिरीश कुमार पन्नीकर की बताई जा रही है और वहां कई महीनो से विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल गडा़कुल शोहरतगढ़ के प्रबंधक गिरीश कुमार पन्नीकर ने बताया कि मजदूर टीबी का मरीज था। वह चौथे स्टेज़ में था। अब सोचने वाली बात यह है कि मजदूर दिवाकर यादव अगर टीबी का मरीज था तो काम क्यों लिया जा रहा था। इस संबंध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिद्धार्थनगर भेज दिया गया है। इस संदर्भ में चिल्हिया थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि मामले की जानकारी हमें नहीं है।




