विधायक विनय वर्मा ने सामुदायिक केन्द्र निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेवा नानकार में एकीकृत विकास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में सामुदायिक केन्द्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन बुधवार को शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने किया। सामुदायिक केन्द्र 80.81 लाख रुपए की लागत से बनेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सामुदायिक केन्द्र के बनने से महदेवा नानकार व सेमरा गांव की बहन-बेटियों के विवाह हेतु एक बढ़िया आयोजन स्थल मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि विधायक का काम किसी भी विकास परियोजना को शासन से मेहनत करके लाना है और उसे मानक के अनुसार बनवाना कार्यदाई संस्था व विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी है। अगर मानक के अनुरूप काम नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई तय है। इसके बाद विधायक विनय वर्मा ने शक्ति पीठ मां पल्टादेवी मंदिर में पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर में 56.79 लाख रुपए से करवायें गयें विकास कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे। मंदिर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा शिलापट्ट भी न होने से नाराज विधायक ने लोकार्पण करने से मना कर दिया। मौके पर मौजूद जिला पर्यटन अधिकारी प्रिया सिंह व विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर से उन्होंने मंदिर परिसर में हुए विकास कार्यों के बारें में पूछा।इस दौरान लगे पत्थर के चिटकने पर भी उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए पत्थर को बदलवाने के बाद ही भुगतान करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कार्य की पूरी रिपोर्ट देने की बात भी कही। इस दौरान विधायक विनय वर्मा, पल्टादेवी महन्त घनश्याम गिरी, बब्लू गिरी, प्रदीप कमलापुरी, रामदास मौर्य, दीनानाथ पाण्डेय, मयंक शुक्ल, विष्णु सिंह, अखिलेश पासवान, अब्बास अली, संजय विश्वकर्मा, मोहन पाण्डेय, जामेन्द्र पाण्डेय, श्याम शर्मा, अनिल मिश्र, सन्तोष पासवान, चन्द्र भूषण पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहें।




