गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

हर हर महादेव की जयकारों के साथ निकली कलश व शोभा यात्रा

कुशीनगर/बोदरवार। स्थानीय ग्राम भलुही में स्थित माँ काली के परिसर में ग्रामीणों के सौजन्य से नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हर हर महादेव की जयकारों के साथ निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा से शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा भलुही में स्थित काली माता के प्रांगण में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ की कलश व शोभा यात्रा में हजारों नर नारियों के बीच डीजे और ट्रैक्टर ट्रालियों संग दो पहिया वाहनों के काफिलों के साथ निकाली गई यह यात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर गाँव के रास्ते बोदरवार और देवकली उर्फ चकिया होते हुए कप्तानगंज – पिपराइच मुख्य मार्ग को पकड़ कर साखोपार नहर पर पहुचीं जहाँ पर अपने अन्य विद्धवानों के संग यज्ञाचार्य राहुल मिश्रा द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रों के बीच प्रमुख यजमान सपत्नी रामेश्वर व अन्य यजमान सपत्नी रामरतन शर्मा, उर्मिला देवी पत्नी लुटावन शर्मा सहित 501 कुवारी कन्याओं द्वारा कलश में जल भरा गया। और पुनः यह यात्रा बड़हरा बाबू, भलुही चौराहा होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुँचा जहाँ पर कलश स्थापना के साथ श्री रुद्र महायज्ञ प्रारम्भ हो गया। इस यज्ञ में प्रथम दिन से ही पंडित अनुराग मिश्रा द्वारा दिन में प्रवचन के माध्यम से कथा का रसपान कराया जा रहा है। और रात्रिकालीन समय में अयोध्या से आई हुई रामलीला मंडली द्वारा राम के लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। महायज्ञ की पूर्णाहूति पच्चीस मार्च मंगलवार को होगा। यात्रा के संयोजन में आयोजक मंडल के अध्यक्ष विनय कुमार गौतम, कन्हैया प्रसाद, मिट्ठू गौतम राजकिशोर विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, हृदयप्रकाश दूबे, वीरेंद्र पाण्डेय, हरिनरायन तिवारी, सौरभ पटेल, सुरेंद्र पटेल, संपूर्णानंद तिवारी, धीरेंद्र पटेल, अमरेंद्र पटेल, मृत्युंजय शर्मा, अरुण सिंह, अनुराग उर्फ सत्यम दूबे, गोपाल पटेल, प्रीतम पाण्डेय, रामसवारे यादव सहित आदि ग्रामीण जहाँ उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंसूरगंज चौकी पुलिस भी मुस्तैद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!