गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सदर में चोरों का आतंकरू दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर सोमवार देर रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार पूरब पड़ाव निवासी राजू गुप्ता की बेकरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दस हजार रुपये नकद, सिगरेट, गुटखा तथा बिस्किट के कई पैकेट चोरी कर लिए। वहीं पास में स्थित एक देसी शराब की दुकान का भी ताला तोड़ा गया। हालांकि वहां से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, इसका स्पष्ट विवरण अभी सामने नहीं आ सका है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।इस संबंध में एसएचओ सदर मिथलेश कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!