गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रूपईडीह नें 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

गोण्डा। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रूपईडीह के द्वारा ब्लाक संसाधन केंद्र पर अध्यक्ष की अगुवाई में 11सूत्रीय ज्ञापन सौंपा कर समस्याओं के निराकरण कराने की मांग की।शिक्षा क्षेत्र रूपईडीह में वृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में ब्लाक संसाधन केंद्र रूपईडीह पर शिक्षक समस्याओं को लेकर 11 सूत्रीय मांग पत्र खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह को सौंपा। श्री त्रिपाठी ने बताया कि कार्यालय पर विभिन्न कार्यों को संपादित करने वाले कर्मचारियों के मध्य कार्य विभाजन होने के बाद भी जिम्मेदार लोगों के द्वारा कार्यों को पूरा नहीं किया जा रहा है, लम्बे समय से कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा पंजिकाओ के अघतन सहित 11सूत्रीय समस्याओं के समाधान कराने की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है जो आए दिन शिक्षकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।बैठक में मंत्री राजेश कुमार तिवारी,संयुक्त मंत्री विवेक शुक्ला,कोषाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय,उपाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ,बृजेश शुक्ला,सुशील पाण्डेय,अजय तिवारी,राहुल तिवारी,विवेक पाठक,विनय पाठक, अर्चना शुक्ला,पूनम द्विवेदी,मोहित शुक्ला,सत्यव्रत शुक्ला,सिद्धार्थ शंकर तिवारी,अतुल वर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!