गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

खाद के वितरण मे हुआ हंगामा किसानों पर चला पुलिस का डंडा

बलरामपुर। खेती के लिए खाद मांगने पर किसानों को पुलिस की लाठियां खानी पड़ रही हैं। प्रशासन के तमाम दावों के वावजूद जिले में खाद की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। खाद के लिए किसानों की कतार सहकारी समितियों के साथ ही निजी दुकानों के बाहर कम नहीं हो पा रही है। आपको बताते चलें यह मामला विकासखंड तुलसीपुर के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का बताया जा रहा है करीब 2 मिनट इस वीडियो क्लिप में एक सब इंस्पेक्टर किसानों पर थप्पड़ और मुका बरसाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में ही वह दो किसानों को पीटता नजर आ रहा है और इसके बाद प्लास्टिक की पाइप उठाकर लाइन में लगे अन्य किसानों पर ताबड़तोड़ प्रहार करता है इसी दौरान मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई देते हैं जैसे ही लाठीचार्ज शुरू होता है वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और किसान इधर-उधर भागते नजर आते हैं इस घटना को लेकर किसानों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा सकती है किसानों का कहना है कि वह सुबह से शाम तक लंबी-लंबी लाइनों में लगते हैं फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल पाता है ऊपर से पुलिस द्वारा इस तरह की मारपीट दुर्व्यवहार किया जाना अत्यंत निंदनीय है। किसानों ने मांग की है कि संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाए स्थानीय लोगों का कहना है कि किसान पहले से ही खाद की कमी से जूझ रहे हैं और फसल के सीजन में उन्हें खाद की सख्त जरूरत होती है ऐसे में पुलिस द्वारा की गई मारपीट किसानों के साथअन्याय है। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं हाली की इस मामले में अब तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!