गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

मिशन शक्ति टीम ने महिला अभ्यर्थी को समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचाकर पेश की मानवता की मिसाल

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती की मिशन शक्ति टीम ने आज एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस न केवल कानून की रखवाली करती है, बल्कि मानवता और सेवा की प्रतीक भी है। रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित न्च्च्ब्ै प्रारंभिक परीक्षा के दौरान थाना नवीन मार्डन की महिला उपनिरीक्षक अंजली वर्मा द्वारा किया गया कार्य समाज में पुलिस की संवेदनशील और सहयोगी छवि को और भी प्रबल बना गया। जानकारी के अनुसार, एक महिला अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए गलती से अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र के बजाय किसी अन्य केंद्र पर पहुँच गई थी। समय तेजी से बीत रहा था और अभ्यर्थी अत्यधिक तनाव में थी। इस दौरान मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अंजली वर्मा ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत मानवीय संवेदना और सेवा भाव का परिचय दिया। उन्होंने सरकारी वाहन से तत्काल व्यवस्था कर उक्त अभ्यर्थी को उसके सही परीक्षा केंद्र पर समय से पहले सुरक्षित पहुँचा दिया, जिससे वह बिना किसी विलंब के परीक्षा में सम्मिलित हो सकी।अभ्यर्थी के माता-पिता ने इस त्वरित और सहयोगात्मक कदम के लिए श्रावस्ती पुलिस और उपनिरीक्षक अंजली वर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया और उनकी संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह सराहनीय कार्य न केवल मिशन शक्ति अभियान के मूल उद्देश्यों कृ महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन कृ को साकार करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि श्रावस्ती पुलिस जनता की सेवा में हर समय तत्पर है। जनपद पुलिस ने कहा कि ऐसे कार्य समाज में विश्वास, सहयोग और सकारात्मकता का संचार करते हैं, और पुलिस की वास्तविक पहचान जनसेवा, सहानुभूति व समर्पण के रूप में स्थापित करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!