सिद्धार्थनगर: सांसद खेल महोत्सव को लेकर बनी रणनीति

सिद्धार्थनगर। देश में खेल को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार समय-समय पर विभिन्न आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का कार्य करती है तथा उनके खेल को प्रोत्साहित करने के लिए भी समय-समय उनका सहयोग करती रहती है। उसी के क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर में विगत वर्षों की भाति इस वर्ष भी सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में होने जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव-25 को सफल बनाने के लिए आज सांसद आवास पर सांसद खेल महोत्सव आयोजन समिति की पहली बैठक सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन सचिव अरुण कुमार प्रजापति ने किया। सांसद खेल महोत्सव आयोजन समिति, सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष सांसद जगदंबिका पाल के निर्देश के क्रम में सांसद खेल महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सांसद खेल महोत्सव-25 का शुभारंभ किया जाएगा। यह खेल महोत्सव तीन चरणों में संपन्न किया जाएगा। सांसद खेल महोत्सव -25 को ग्राम स्तर, ब्लॉक एवं वार्ड स्तर और जिला स्तर पर आयोजित कर खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से प्रोत्साहित करने का कार्य किया जायेगा। सांसद खेल महोत्सव-25 में महिला एवं पुरुष वर्ग मे पारंपरिक खेल कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, क्रिकेट, गुल्ली डंडा और वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया जाएगा। इस खेल को आयोजित करने के लिए ग्राम स्तर,ब्लॉक स्तर /वार्ड स्तर एवं जनपद स्तर पर समिति बनाकर खेल का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा तथा सांसद खेल महोत्सव -2025 में सभी खिलाड़ियों सहित समाज के सभी वर्गाे के पुरुष, महिला एवं दिब्यांग जन प्रतिभाग करेंगे तथा माननीय प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना ष्हर मैदान पर खेल हो तथा देश का हर व्यक्ति आनंद के लिए खेल खेलेष् को चरितार्थ करने का कार्य करेंगे। सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारम्भ 29 अगस्त खेल दिवस के दिन से प्रारंभ होकर 21 सितंबर से लेकर 25 सितंबर 2025 तक जिला स्तरीय खेल के आयोजन के बाद माननीय प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल उद्बोधन के बाद समाप्त होगा। खेल महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों सहित समाज के हर व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन एप के माध्यम से किया जाएगा। यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन से प्रारंभ होकर 10 सितंबर तक चलेगा। सांसद खेल महाकुंभ आयोजन समिति में की बैठक में सांसद प्रतिनिधि अखंड पाल रिंकू पाल सभासद जहीर सिद्दीकी, मिडिया प्रभारी मनोज चौबे, बांसी प्रतिनिधि प्रिंस शर्मा शोहरतगढ़ प्रतिनिधि औरसूर्य प्रकाश पांडे पहलवान कपिलवस्तु प्रतिनिधि मुरारी सिंह सहित आईटी प्रमुख मनोज मौर्य युवा कल्याण विभागसे देवेंद्र पांडेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




