गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार युवक को मारा कट, ट्राली के नीचे दबकर युवक की हुई मौके पर मौत

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
हुजूरपुर/ बहराइच। मंगलवार दोपहर को मेला राम पुत्र गोमती उम्र 17 वर्ष निवासी चंदईपुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच मोटरसाइकिल से बागेश्वर नाथ जलाभिषेक करने जा रहे थे, तभी हुजूरपुर पयागपुर मार्ग पर लौकही चौराहे के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने कट मार दिया जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और वह ट्राली के नीचे आ गए ,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई । जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य छोटी बच्चियां बच गई ।सूचना पर पहुंची हुजुरपुर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है जबकि चालक फरार हो गया। अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!