गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

क्राप सर्वे का रोजगार सेवकों ने ज्ञापन सौपकर किया विरोध

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर (बहराइच) : ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडे को ज्ञापन सौंप कर कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे क्राप सर्वे में लगाई गई ड्यूटी का विरोध किया। सोमवार को ब्लॉक परिसर पर एकत्र होकर रोजगार सेवकों ने संयुक्त सचिव के पत्रांक 2226 दिनांक 5 अक्टूबर 2012 को समस्त जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत रोजगार सेवकों से जॉब चार्ट से अतिरिक्त कार्य ना लिए जाएं। संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि रोजगार सेवकों को मनरेगा में श्रमिकों का दोनों पाली में अटेंडेंस लेना रहता है तथा अधिकांश रोजगार सेवक बी एल ओ की भी ड्यूटी कर रहे हैं जिससे कृषि विभाग का सर्वे कर पाने में असमर्थ हैं। ब्लॉक अध्यक्ष रमेश शुक्ला ने कहा की रोजगार सेवक कोई मशीन नहीं जो कई कार्य एक साथ कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समय सबसे बड़ी समस्या खेत में जहरीले जानवरों की हैं। ऐसे में इस समय खेतों में जाकर सर्वे करना अपनी जान को जोखिम में डालना है। ब्लॉक महामंत्री प्रदीप दुबे ने कहा कि रोजगार सेवकों के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोजगार सेवक सुरेश यादव ने कहा कि अधिकारियों को रोजगार सेवकों से उनकी क्षमता के अनुसार कार्य लेना चाहिए।मौजूद सभी दर्जनों रोजगार सेवकों ने एक स्वर में क्राफ्ट सर्वे का बहिष्कार किये जाने की घोषणा करते हुये जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडे को सौपा। इस दौरान राम प्रकाश तिवारी, प्रमोद कुमार गुप्ता, कौशल कुमार गौतम, प्रशांत कुमार यादव, रमेश चंद्र मिश्र, अभिषेक राज, राम गोपाल, हरि ओम, श्याम बिहारी, सुनीता चौहान, विनीता देवी,संतोष दिक्षित, संतोष तिवारी सहित तमाम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!