राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम को लेकर संकल्प बैठक आयोजित की गई

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम को लेकर संकल्प बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग संघचालक सौम्य अग्रवाल ने की तथा जिला संघ चालक अभिमन्यु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (पूर्वी उ.प्र.) के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ की स्थापना सन 1925 से लेकर 2025 तक के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया तथा आगामी शताब्दी वर्ष की कार्यक्रम की योजनाओं को लेकर चर्चा की। क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं संघ के शताब्दी वर्ष पर सात कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा पंच परिवर्तन के संकल्प के तहत भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र प्रचारक प्रमुख ने बताया कि शताब्दी वर्ष की शुरुआत में विजयादशमी 2025 के अवसर पर होगी, जिसमें पूर्ण संघ गणवेश में स्वयंसेवकों द्वारा मंडल, खंड/नगर स्तर पर स्वयं सेवकों को एकत्र कर पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी खंड/नगर स्तर पर 5 से 16 नवंबर 2025 से सामाजिक सदभाव को लेकर बैठक संगोष्ठी आयोजित किया जायेगा। जिसमें एक साथ मिलकर रहने पर बल दिया जाएगा। इन बैठकों का उद्देश्य सांस्कृतिक आधार और हिन्दू चरित्र को खोए बिना आधुनिक जीवन जीने का संदेश देना होगा। 1 से 21 दिसम्बर तक बड़े पैमाने पर घर-घर संपर्क अभियान की योजना बनाई गई है, जिसका विषय ष्हर गांव, हर बस्ती, घर-घरष् संपर्क के दौरान संघ साहित्य एवं पत्रक वितरित किया जाएगा और स्थानीय इकाइयों द्वारा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 1 से 31 जनवरी 2026 तक सभी मंडलों और बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक के जीवन में एकता और सद्भाव, राष्ट्र के विकास में सभी का योगदान और पंच परिवर्तन में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी, का संदेश दिया जाएगा। खंड/नगर स्तर पर 23 से 28 फरवरी 2026 तक प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिसमें नागरिक संवाद आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय विषयों पर सही विमर्श स्थापित करने और आज प्रचलित गलत विमर्श को दूर करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। युवाओं के बीच युवराष्ट्र कार्यक्रम 1 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 15 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण, सेवा गतिविधियों और पंच परिवर्तन पर केंद्रित कार्यक्रम किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय इकाइयां आवश्यकता के अनुसार कार्यक्रमों की योजना बनाएंगी। तथा 25 से 10 अक्टूबर 2026 तक अधिकतम शाखा विस्तार किया जायेगा। क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने कहा कि यह कार्यक्रम एक वर्ष तक आयोजित किए जायेगे। संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर हिन्दू समाज का पुनर्जागरण ही संघ का उद्देश्य रहा है। संघ का लक्ष्य हिन्दू समाज को संगठित करना है। अस्पृश्यता जैसे कई अंतर्निहित दोषों के कारण यह एक कठिन कार्य था। संघ अपनी शाखाओं और राष्ट्रव्यापी गतिविधियों के माध्यम से इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार काम कर रहा है, और निरन्तर आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र प्रचारक प्रमुख ने पंच परिवर्तन के विषय पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दी, उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वजागरण तथा नागरिक कर्तव्य विषय पर कार्य किया जायेगा। संकल्प बैठक के दौरान जिला प्रचारक जितेंद्र, जिला कार्यवाह किरिट मणि, नगर प्रचारक रणवीर, विभाग कार्यवाहक अमित, विभाग प्रचार प्रमुख मनीष गुप्ता, नगर संघ चालक देव प्रकाश, संस्कार भारती जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्रा, जिला प्रचार प्रमुख मोहनीश पाठक, जिला साहित्य आयाम प्रमुख भानु प्रकाश, सेवा भारती विभाग अध्यक्ष बीडी जायसवाल, सेवा भारती जिलाध्यक्ष रूपेश मिश्रा सबसे बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।




