लोकतंत्र की असली ताकत जनता से सीधा संवाद है – विधायक

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़़ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत सीतारामपुर के टोला भगवानपुर रविवार को आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण का आश्वासन दिया। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा व उनके साथ आये हुए अतिथियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। चौपाल कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज भारत का नाम दुनिया में शक्तिशाली देशों के रूप में उभरा है। गरीब, मजदूर, किसान, शोषित पिछड़ों के लिए बहुत काम हुए हैं। गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना, जनधन खाता योजना, फसल बीमा योजना, शौचालय योजना, उज्वला योजना सहित सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे देश और प्रदेश की जनता को लाभ हो रहा है। विधायक ने कहा लोकतंत्र की असली ताकत जनता से सीधा संवाद है और जनता की समस्या का समयबद्ध समाधान ही मेरा संकल्प है। इस दौरान ग्राम प्रधान अबदुर्रशीद उर्फ नन्हे, रत्नेश सोनी, प्रदीप कमलापुरी, रामदास मौर्या, हरीश वर्मा, विपिन सोनी, मुकेश, इरशाद अली, इब्राहिम व बिष्णु सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।




