ग्रामवासियों के साथ विधायक विनय वर्मा ने किया जन संवाद

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड जोगिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोगीबारी में सोमवार को आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण का आश्वासन दिया। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा व उनके साथ आये हुए अतिथियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामवासियों के साथ विधायक विनय वर्मा ने जन संवाद किया और सीधा संवाद के दौरान उनकी समस्याओं को जाना। तत्पश्चात विधायक ने जनता की बातों को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से फोन पर ही चर्चा कर त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिये। वहीं विधायक विनय वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता से सीधा संवाद है और जनता की समस्या का समयबद्ध समाधान ही मेरा संकल्प है। इस दौरान रत्नेश सोनी, प्रदीप कमलापुरी, रामदास मौर्या, हरीश वर्मा, विपिन सोनी, बिष्णु सिंह, मेजर सिंह चौहान, मिथुन सिंह चौहान, कुलदीप चौधरी, मो0 हाफीज, इरशाद अली, सिंगर गोविन्द चौहान, मोहित, इब्राहिम, नेपाल, रमाकान्त, मुकेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।




