गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

छात्रा तेजस्वी श्रीवास्तव ने पॉलीटेक्निक में मारी बाजी नाम किया रोशन

दैनिक बुद्ध का सदंेश
गोन्डा। जनपद की होनहार छात्रा ने नाम एक बार फिर से माता पिता सहित शहर का मान ऊँचा हुआ है।मालवीय नगर निवासी होनहार छात्रा तेजस्वी श्रीवास्तव ने वर्ष 2025 में आयोजित पॉलीटेक्निक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और नारी शक्ति का मान बढ़ाया है।तेजस्वी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा,“लगातार पढ़ाई, सही दिशा में मार्गदर्शन और आत्मविश्वास ही मेरी सफलता की असली कुंजी रहे हैं।”तेजस्वी के पिता उमेश कुमार श्रीवास्तव ने बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि तेजस्वी की मेहनत आज रंग लाई है और यह पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। बेटी इस समय उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद से (इसीइ) से बिटेक की शिक्षा ग्रहण कर रही है।इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त सभा के पदाधिकारियों ने तेजस्वी के आवास पर पहुँचकर उन्हें सम्मानित किया और शुभकामनाएँ दीं।सभा के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा,“जीवन में मेहनत, हिम्मत और लगन से बड़ी से बड़ी कल्पना को साकार किया जा सकता है। तेजस्वी आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं।”फातिमा स्कूल के शिक्षक अश्विनी श्रीवास्तव ने भी तेजस्वी की प्रशंसा करते हुए कहा कि गोंडा जैसे छोटे शहर से निकलकर तेजस्वी ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हों, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।तेजस्वी की इस उपलब्धि से प्रेरित होकर क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राएँ भी अब अपनी पढ़ाई को लेकर अधिक गंभीर और लक्ष्य के प्रति सजग होते दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!