गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायबरेली

रायबरेली : किसानों की समस्याओं पर नहर विभाग उदासीन

दैनिक बुद्ध का संदेश
रायबरेली। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार किसानों के लिए बड़े-बड़े दावे और दिशा निर्देश जरूर जारी कर रही है। किसानों की आय दुगनी हो इसके लिए भी नितदिन नए प्रयास किया जा रहे हैं। लेकिन संबंधित अधिकारी इस पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। नहर विभाग की बड़ी लापरवाही से आज 10 हजार किसान भुखमरी की कगार पर है। ताजा मामला ग्राम सभा भुए मऊ ब्लॉक राही तहसील सदर का निकाल कर सामने आया है। जहां नहर की सफाई न होने से हर साल नहर कट जाती है। और इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। धान की फसल लगनी है। जहां रायबरेली वासियों से भगवान नाराज है।

बरसात न होने के कारण किसानों के चेहरे मुरझाएं हैं। वहीं विभाग की लापरवाही से अब किसान भुकमरी की कगार पर है। किसानों का साफ तौर पर कहना है। कि इसी तरह की समस्या हर साल उत्पन्न होती है लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी नहर विभाग इस पर कार्यवाही नहीं करता पर इतना जरूर करता है। कि रोड से जाकर निरीक्षण कर अपने कागजी कोरम को पूरा कर चले जाते हैं। और अंत में किसान इसका शिकार होता रहता है। फिलहाल आप देखना यह होगा कि ग्रामीणों की यह समस्या से जिले में बैठे आलाअधिकारी ग्रामीणों की समस्या का निदान करते हैं। या फिर अपनी कुंभकरणीय नींद में सोते रहते हैं। यह तो आने वाला समय ही तय करेगा।

Related Articles

Back to top button