गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने बढ़ाया तिरंगा की शान

मेरा तिरंगा,मेरा गौरव तिरंगा यात्रा सम्पन्न।

बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के नेतृत्व में बलरामपुर नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। चंद्रशेखर आजाद पार्क पर एकत्रित हो कर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के प्रतिमा की अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरु, अधिशाषी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य,डीपी सिंह बैस के द्वारा प्रतिमा की सफाई करने के पश्चात उपस्थित जनों के द्वारा माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क से देश भक्ति के नारों के साथ शहीद वीर विनय चौराहे पर प्रतिमा की सफाई एंव माल्यार्पण कर सम्पन्न हुआ। नगरपालिका के सभासदगण, नगर मंडल के सभी मुख्य पदाधिकारी, सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी नगर मंडल में निवास करते है सभी सामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!