गर्मी का कहर ट्रैक्टर जल कर खाक, वाल वाल बची गेहूँ की फसलें

कुशीनगर/बोदरवार। स्थानीय ग्राम अवरहीं कृतपुरा के सिवान में मशीन से भूसा बना रहे ट्रैक्टर में सार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रैक्टर जलकर क्षतिग्रस्त गया। अचानक लगी यह आग बहुत बड़ी घटना को अंजाम दे सकती थी। परंतु आग लगने की जानकारी होते ही खेत की तरफ दौड़े ग्रामीण आग को काबू में करते हुए बुझाने में सफल हो गए। जिससे क्षेत्र में बहुत बड़ी घटना होने से टल गई। और लोगों ने राहत की सांस ली प्राप्त समाचार के अनुसार थाना कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम सभा अवरहीं कृतपुरा के सिवान में आज बसंतपुर राजवाहा के समीप स्थित मंदिर से पश्चिम ग्रामवासी विद्या सिंह के खेत में भूसा बनाने वाली मशीन से भूसा बनाने का कार्य किया जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर में सार्ट सर्किट से अचानक दोपहर में आग लग गई। आसमान से उठ रहे धुएँ को देख ग्रामीण खेत की तरफ दौड़ पड़े। और ग्रामीण और आग पर कब्जा कर जहाँ आग को बुझाने का कार्य किए। वहीं भूसा बना रहा ट्रैक्टर पूरी तरह से जल गया। तथा अगल बगल खेत में खड़ी गेहूँ की फसलें वाल वाल बच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मंसूरगंज पंकज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। परंतु भूसा बनाने वाले मालिक का पता नहीं चला जबकि बगल में अहिरौली थाना के गिदहाचक बैरिया राम सिंह का कम्पाईन मशीन गेहूँ की कटाई में लगा हुआ था। चौकी इंचार्ज द्वारा ग्रामीणों को अवगत कराया गया। कि गेहूँ की कटाई होने के बाद ही आप लोग भूसा बनाने का कार्य करें।




