गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नपाध्यक्ष ने रक्षाबंधन पर एक बार फिर दिया भाईचारे का सन्देश

बांसी/सिद्धार्थनगर। हर साल की तरह ही रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नपा बांसी की अध्यक्ष चमन आरा राईनी व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी ने परम्परा के अनुरूप नगर के विभिन्न वार्डों का दौराकर वहां के नागरिकों के साथ मिलकर भाइयों की कलाई पर राखी बाँधी। इस भावपूर्ण कार्यक्रम के जरिए श्रीमती राईनी ने सामाजिक एकता, सद्भाव का सशक्त सन्देश दिया है। शनिवार को नपाध्यक्ष द्वारा वार्डवार भ्रमण कर घर-घर जाकर राखी बाँधने की पारम्परिक रस्म निभाई गई। चमन आरा राईनी ने कहा कि उनकी विचारधारा जाति, धर्म और सम्प्रदाय से ऊपर है। वे मानती हैं कि आदर्श नगर पालिका की जनता उनका परिवार है और पर्व मिलकर मनाने से सामाजिक सौहार्द व आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं। उन्होंने बताया कि यह परम्परा उनके परिवार में कई वर्षों से निभाई जा रही है। कई लोग पारम्परिक रूप से उनके घर जाकर राखी बंधवाते हैं। जो लोग नहीं पहुंच पाते, वह स्वयं उनके निवास पर जाकर राखी बांधती हैं। इस पहल से स्थानीय स्तर पर एकता, विश्वास और सह-अनुभूति की भावना को बढावा मिला। नागरिकों ने नपाध्यक्ष की इस संवेदन शीलता और पारिवारिक दृष्टिकोण की प्रशन्सा की। उक्त क्रम में ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी ने भी वर्षों से राखी बंधवाते हुए आ रहे हैं। इस परम्परा को कायम रखते हुए आज फिर राखी बंधवाने के बाद मुंह बोली बहन को उपहार दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!