मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पीड़ित को 3 महीने से दौड़ा रहे सचिव
दैनिक बुद्ध का सन्देश
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। जनपद बहराइच के शिवपुर विकासखंड अंतर्गत जनपद ग्राम पंचायत चौगाई गांव निवासी विक्रम 3 महीने से लगातार सचिव विजय पांडे के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक पीड़ित के मृतक पुत्र का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत चौगाई के सचिव विजय पांडेय के द्वारा तीन माह से मुझे लगातार इधर-उधर दौड़ाया जा रहा है लेकिन अभी तक मेरे बच्चे का मृत प्रमाण पत्र नहीं बना और विगत तीन महीनों से मृत प्रमाण पत्र के लिए हम दर-दर भटक रहे हैं लेकिन मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है इसी कारण से आज खंड विकास अधिकारी शिवपुर से शिकायत की है। इससे पहले भी कई बार लिखित शिकायत दे चुका हूं लेकिन सचिव के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। पीड़ित ने यह भी बताया कि हम बहुत ही गरीब हैं और हमारे पास पैर में पहनने के लिए चप्पल भी नहीं है फिर भी सचिव हमारी इस दशा को देखकर के बार-बार हमें अपने ऑफिस दौड़ा रहे हैं।





