उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मोहाना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा 08 बोरी यूरिया खादके साथ अभियुक्त गिरफ्तार

मोहाना/सिद्धार्थनगर। थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार को अपराध एवं अपराधियों व रोकथाम तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना मोहाना पुलिस द्वारा 08 बोरी यूरिया खाद, 01 मोटर साईकिल व 02 साईकिल के साथ 01 भारतीय अभियुक्त को चेकिंग के दौरान बरामद किया गया। वहीं बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त में रघुवर यादव पुत्र राम पियारे ग्राम बर्डपुर नम्बर 04 टोला नन्दनगर चौराहा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तारी करने पुलिस टीम में ैप्/ळक् सा0 राम कुमार एसएसबी ककरहवा, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार चौकी ककरहवा थाना मोहाना, कांस्टेबल अनुराग तिवारी चौकी ककरहवा थाना मोहाना, आ0 सा0 पवन कुमार एसएसबी ककरहवा मौजूद रहें।




