जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता रहा भनवापुर व उप विजेता शोहरतगढ़़

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट स्टेडियम सिद्धार्थनगर में बुधवार को 33वीं जनपदीय बेसिक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ओलंपिक संघ जिलाध्यक्ष सन्तोष श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। जिले के विभिन्न ब्लाकों से पूर्व माध्यमिक विद्यालयों से बालक व बालिकाओं की टीम ने प्रतिभाग कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में बालिका वर्ग में भनवापुर ने शोहरतगढ़ हराकर विजेता बनीं और बालक वर्ग में भनवापुर ने जोगिया को हराया। विजेता व उप विजेता टीम खिलाड़ियों की मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। जनपद के 14 ब्लॉकों में से 11 ब्लॉक ने प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दी। जिला स्तरीय बैडमिंटन सेमी फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग विकास खण्ड भनवापुर के पीएम श्री विद्यालय हसुडी औसानपुर और बर्डपुर के बीच खेला गया। जबकि बालिका वर्ग सेमीफाइनल का मुकाबला शोहरतगढ़ और उसका ब्लॉक के बीच हुआ। बालक वर्ग फाइनल मुकाबला भनवापुर ब्लॉक के पीएम श्री विद्यालय हसुड़ी औसानपुर और जोगिया ब्लाक के पीएम श्री विद्यालय लखनपारा के बीच हुआ। फाइनल प्रतियोगिता में भनवापुर ब्लॉक के सनी, सांई, श्लोक व मोहम्मद बिलाल की बालक टीम ने लखनपारा जोगिया के सचिन, साहिल विष्णु व बजरंगी के टीम को हरा दिया। बालिका वर्ग में शोहरतगढ़ के कम्पोजिट विद्यालय लेदवा और पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय गौरा बाजार के महिमा, हिना परवीन, जनक नंदिनी व कविता को हराकर भनवापुर ब्लाक के हसुडी औसानपुर की रिया, कुसुम, गुड़िया व खुशी की टीम विजेता रही। विजेता व उप विजेता टीम को खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथि जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेन्द्र श्रीवास्तव व जिला समन्वयक निर्माण रितेश श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सम्पन्न करने के लिए 14 ब्लॉक को अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजक ब्लॉक भनवापुर रहा है। निर्णायक की भूमिका में मुकेश कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, गुलाम हुसैन रिजवी, मुस्तन शेरुल्लाह आदि लोग शामिल रहे। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्र नाथ उपाध्याय, जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा द्विवेदी, अवधेश भारती, गुलाम हुसैन रिजवी, राजकुमार, गुलाब चन्द यादव, शशिकान्त पाण्डेय, महेश्वरी पाठक, राजकुमार पाण्डेय, अवधेश मणि त्रिपाठी, सुखबीर सिंह, ध्रुव कुमार, अर्चना वर्मा, अरविन्द कुमार गुप्ता, सत्येन्द्र कुमार, वेंकट चन्द्रशेखर, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, रामविलास, अमृत लाल, अनिल कुमार यादव, आफताब आलम, इमामुद्दीन, राकेश जायसवाल, रामकृपाल पासवान आदि लोग मौजूद रहें।




