गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी नें आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, उपकेन्द्र हनुमानगढ़िया काबीएचएनडी दिवस पर किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, उपकेन्द्र हनुमानगढ़िया, विकास खण्ड नौगढ़ पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा एएनएम से गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। गर्भवती महिला की अपने सामने जिलाधिकारी द्वारा जांच कराया गया। गर्भवती महिलाओं की एच0आर0पी0 जांच के लिए एएनएम के पास स्ट्रिप उपलब्ध था। एमसीपी कार्ड पर आरसीएच नम्बर गलत अंकित था। ड्यू लिस्ट अपडेट नही थी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सैम-मैम बच्चों का रजिस्टर देखा गया तथा सैम मैम बच्चों को पोषाहार का वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। एचआरपी रजिस्टर पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएचओ जय ललिता, एएनएम सरिता गुप्ता पर अनुशासनिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस में गर्भवती महिलाओ की गोदभराई, अन्नप्रासन्न कराये तथा पोषाहार का वितरण कराये। आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!